स्मैक के साथ एक गिरफ्तार
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर, वजीरपुर पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति को पांच ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि कस्बा व आस पास के क्षेत्र में स्मैक का कारोबार जोरो पर है। जिससे युवा वर्ग इसका शिकार होने से जीवन बर्वाद कर रहे है। वजीरपुर पुलिस थाना अधिकारी योगेंद्र शर्मा ने जानकारी में बताया काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी, कि क्षेत्र में स्मैक का कारोबार चल रहा है आज मुखबिर की सूचना पर वजीरपुर थाना क्षेत्र के गांव मठ से मुखबिर की सूचना के बताए हुए ठिकाने पर दबिश दी वहां एक व्यक्ति से रोककर पूछताछ की और जब उसकी तलाशी ली गई तो उस पर स्मैक बरामद हुई पुलिस आरोपी से इस मामले में पूछताछ कर रही है गिरफ्तार व्यक्ति महेशगिरी उम्र 36 साल पुत्र रूप गिरी जाति गोस्वामी निवासी मठ है थाना प्रभारी ने बताया आरोपी मठ गांव के सरकारी विद्यालय के सामने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी बाजार में कीमत 10,000 से ज्यादा है
https://youtu.be/mrem41BpJ1Q
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.