विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर दी ऑनलाइन जानकारी
सवाई माधोपुर 22 अप्रैल। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वाधान में पैनल अधिवक्ता हरीलाल बैरवा द्वारा बैवेक्स के माध्यम से ऑनलाइन विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन कर विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्होने बताया कि प्रतिवर्ष विश्व भर में 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण और पौधारोपण के लिए लोगों को जागरूक करना है। इसके साथ ही नालसा की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी पैनल अधिवक्ता हरीलाल बेरवा द्वारा पैरालीगल वालंटियर्स (पीएलवी) एवं जिले के अन्य अधिवक्तागणों सहित इस अभियान से जुड़ने वाले हर आमजन को ऑनलाइन नालसा योजनाओं की भी जानकारी दी गई।