ग्रामीण ओलम्पिक में भाग लेने के लिये 30 सितम्बर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ग्रामीण ओलम्पिक में भाग लेने के लिये 30 सितम्बर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

ग्रामीण ओलम्पिक में भाग लेने के लिये 30 सितम्बर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
सवाई माधोपुर, 23सितंबर। ग्रामीण ओलम्पिक में ग्राम स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक ग्रामीण खिलाडी 30 सितम्बर तक RGOK एप पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिये उन्हें यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना होगा। इस आयोजन में भागीदारी के लिये कोई आयु सीमा नहीं है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने शिक्षा, खेल, पंचायती राज व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि वे अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन के लिये व्यापक प्रचार-प्रसार करें।
कलेक्टर ने बताया कि ग्रामीण खेल प्रतिभा तलाश कर उन्हें तराशने के लिये मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य बजट -2021 में की गई घोषणा की अनुपालना में राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेल आयोजित होंगे। राजस्थान ऐसे खेल आयोजित करने वाला देश का पहला प्रदेश होगा।
इस आयोजन में जिले के सभी 834 राजस्व ग्रामों की टीमें ग्राम पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता टीम ब्लॉक स्तर पर, ब्लॉक स्तर पर विजेता टीम जिला स्तर पर और जिला स्तर पर विजेता टीम राज्य स्तर पर खेलेगी। 10 अक्टूबर तक ग्र्राम स्तरीय टीमें चयनित हो जायेंगे। मेल वर्ग में कबड्डी, शूटिंग वॉलीबॉल, टेनिस बॉल क्रिकेट, वॉलीबाल और हॉकी तथा फीमेल वर्ग में कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, खो-खो वॉलीबाल और हॉकी प्रतियोगिता होगी। नवम्बर में ग्राम पंचायत और ब्लॉक स्तरीय , दिसम्बर में जिला तथा जनवरी में राज्य स्तरीय आयोजन प्रस्तावित है। विजेता टीमों को खेल किट, भोजन व आवास सुविधा व नगद प्रोत्साहन राशि दी जायेगी।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.