गंगापुर सिटी अस्पताल में ओपीडी 1000 पर पहुंची, पुलिस ने सम्भाला मोर्चा, मौसमी बीमारियों के करीब 600 केस
गंगापुर सिटी
यम दिनों चल रही मौसमी बीमारियों के चलते स्थानीय राजकीय अस्पताल में ओपीडी पर मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हुई है । अस्पताल की ओपीडी पर रोजाना 1 हजार से ज्यादा पंजीकरण हो रहे है जिनमें 600 के करीब कैस मौसमी बीमारियों के है । ओपीडी पर सुबह 8 बजे से ही लंबी कतार लग जाती है जो कि अस्पताल के मुख्य गेट तक पहुंच जाती है । इसके लिए अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है । अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश गुप्ता ने बताया कि रोजाना 1000 ओपीडी के करीब पंजीकरण हो रहे है । मौसमी बीमारियों के करीब 600 केस आ रहे है । ओपीडी में कार्यरत फिजिशियन लगातार मौसमी बीमारियों के मरीजों को देख रहे है ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.