उद्घाटन सवाई माधोपुर 27 जनवरी 2021
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के साहुनगर स्थित संस्कृत विद्यालय के क्रमोन्नत होने पर विद्यालय में आयोजित हुवा कार्यक्रम साहुनगर स्थित संस्कृत विद्यालय को कक्षा 12 तक क्रमोन्नत करने पर आज विद्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार उपस्थित रहे । इस दौरान विधायक दानिश अबरार ने फीता काटकर विद्यालय के क्रमोन्नत होने पर विद्यालय का उद्घाटन किया । इस दौरान आयोजित कार्यक्रम के दौरान विद्यालय शिक्षकों द्वारा विद्यालय में व्याप्त समस्याओं , कक्षा कक्षो की कमी के बारे में विधायक दानिश अबरार को अवगत करवाया । जिस पर विधायक ने विद्यालय में व्याप्त समस्याओं का जल्द निस्तारण करने का आश्वशन दिया । इस दौरान विद्यालय स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.