रीट परीक्षार्थियों के लिए बसों का संचालन समय सारणी निर्धारित जिले से दूसरे जिलों एवं उपखंड से सवाई माधोपुर एवं गंगापुर पहुंचाने हेतु परीक्षार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था

रीट परीक्षार्थियों के लिए बसों का संचालन समय सारणी निर्धारित जिले से दूसरे जिलों एवं उपखंड से सवाई माधोपुर एवं गंगापुर पहुंचाने हेतु परीक्षार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था

रीट परीक्षार्थियों के लिए बसों का संचालन समय सारणी निर्धारित
जिले से दूसरे जिलों एवं उपखंड से सवाई माधोपुर एवं गंगापुर पहुंचाने हेतु परीक्षार्थियों के लिए बसों की व्यवस्था
सवाई माधोपुर, 24 सितंबर। रीट परीक्षा 2021 के लिए परीक्षार्थियों आवागमन में असुविधा नहीं हो, इसके लिए जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन के निर्देशन में जिला परिवहन अधिकारी, रोडवेज प्रबंधक सहित टीमों ने रोडवेज एवं निजी बसों की समय सारणी निर्धारित की है। जिला मुख्यालय एवं गंगापुर से अन्य जिलों के लिए तथा जिले के उपखंड मुख्यालयों से परीक्षा केन्द्र सवाई माधोपुर एवं गंगापुर के लिए बसों की व्यवस्था की गई है।
जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने बताया जिले से दूसरे जिलों में जाने के लिए बसों की व्यवस्था इस प्रकार की गई है। इसमें 25 सितंबर को दोपहर सवा 12 बजे जिला मुख्यालय सवाई माधोपुर के इंद्रा मैदान से भरतपुर के लिए दो रोडवेज बसें जाएंगी। इसी दिन एवं इसी समय पर गंगापुर सिटी से बूंदी वाया सवाई माधोपुर के लिए गंगापुर रोडवेज बस स्टैंड से 5 बस, सवाई माधोपुर से बूंदी के लिए इंदिरा मैदान से 5 रोडवेज बसें, सवाई माधोपुर से जयपुर के लिए वाया दौसा होकर 5 रोडवेज बसें, सवाई माधोपुर से दौसा के लिए 5 रोडवेज बसे रवाना होगी। इसी प्रकार 25 सितंबर को दोपहर सवा 12 बजे सवाई माधोपुर से बांरा के लिए वाया कोटा होकर एक रोडवेज बस, गंगापुर सिटी से जयपुर के लिए गंगापुर रोडवेज स्टैंड से 5 बसें तथा गंगापुर से दौसा के लिए रोडवेज स्टैंड से 5 बसें 25 सितंबर को दोपहर सवा 12 बजे रवाना होगी।
इसी प्रकार जिले के अंदर परिवहन के लिए भी बसों की व्यवस्थाएं की गई है। डीटीओ के अनुसार सवाई माधोपुर से गंगापुर वाया मलारना डूंगर बौंली के लिए इंद्रा मैदान से 25 सितंबर को दोपहर सवा 12 बजे एक बस व 26 सितंबर को सुबह पांच बजे दो बस रवाना होगी। इसी प्रकार गंगापुर से सवाई माधोपुर के लिए वाया मलारना डूंगर के लिए रोडवेज स्टैंड से 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक बस तथा 26 सितंबर को सुबह 5 बजे दो बसें रवाना होगी। वजीरपुर से सवाई माधोपुर वाया गंगापुर के लिए तहसील कार्यालय वजीरपुर से 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक बस तथा 26 सितंबर को सुबह एक बस रवाना होगी। मलारना डूंगर से गंगापुर सिटी एवं सवाई माधोपुर के लिए मलारना तहसील कार्यालय से 26 सितंबर को सुबह पांच बजे दो-दो बसें, खंडार से सवाई माधोपुर के लिए 26 सितंबर को दो बसें तथा खंडार से गंगापुर सिटी के लिए 25 सितंबर को दोपहर दो बजे दो बस की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार चौथ का बरवाडा से गंगापुर के लिए 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक बस एवं 26 सितंबर को सुबह 5 एवं 6 बजे 2-2 बसे रवाना होगी। बौंली से सवाई एवं गंगापुर के लिए 25 सितंबर को दोपहर 2 बजे एक एवं 26 सितंबर को सुबह 5 बजे 2 बसें, बामनवास से सवाई माधोपुर एवं गंगापुर के लिए 26 सितंबर को सुबह 5 बजे दो-दो बसों की व्यवस्था की गई है। इसी प्रकार रिजर्व बसें भी रखी गई है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि 26 सितंबर को शाम 6 बजे जिला जिला मुख्यालय के इंदिरा मैदान से जयपुर के लिए 7 रोडवेज बसें, दौसा के लिए 7 रोडवेज बसें, इसी दिन सवाई माधोपुर से अलवर के लिए शाम 6 बजे 7 बजे, गंगापुर सिटी के रोडवेज बस स्टैंड से जयपुर के लिए 3 बसें, गंगापुर से दौसा के लिए 2 बसें तथा गंगापुर से अलवर के लिए 2 बसें शाम 6 बजे रवाना होगी।
इन बसों के अलावा अन्य जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के लिए 7 रोडवेज बसें एवं 28 निजी बसें रिजर्व रखी गई है, जो कि परीक्षार्थियों को अपने गन्तव्य स्थान तक पहुंचाएंगी।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.