रनर्स क्लब गंगापुर सिटी के द्वारा 23 मार्च शहीद दिवस के उपलक्ष में 5 किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया जा रहा है यह दौड़ एक दौड़ शहीदों के नाम से आयोजित की जा रही है कार्यक्रम में सबसे पहले आने वाले 150 प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं गिफ्ट्स दिए जाएंगे इस कार्यक्रम का आयोजन नई अनाज मंडी से प्रारंभ होकर सालोदा मोड़, बाईपास, रीको इंडस्ट्रीज एरिया से एफसीआई गोदाम होकर वापस से नई अनाज मंडी पहुंचेगी 5 किलोमीटर की दूरी कि रहेगी अभी तक इस कार्यक्रम के आयोजन में 70 प्रतिभागियों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया है इस कार्यक्रम में हैप्पी मॉर्निंग ग्रुप, चैलेंज लवर्स ग्रुप, टाइगर ग्रुप, रॉकिंग राइडर ग्रुप भी हिस्सा ले रहे हैं, इस कार्यक्रम के माध्यम से शहर में शहीदों को श्रद्धांजलि और लोगों को शहर में फिटनेस के प्रति जागरूक करना इसका प्रमुख उद्देश्य है इस कार्यक्रम के संयोजक मंडल में सुरेंद्र मित्तल आनंद पैगोरिया मनोज बंसल बरतन वाले प्रेम प्रकाश गुप्ता रहेंगे रनर्स क्लब के द्वारा आने वाले दिनों में रनर्स क्लब के 1 साल पूर्ण होने के उपलक्ष में फिटनेस आइकॉन अवार्ड घोषित किए जाएंगे यह अवार्ड पुरुष वर्ग, महिला वर्ग और सीनियर वर्ग के आधार पर दिए जाएंगे दौड़ का आयोजन प्रातः 6:00 बजे किया जाएगा
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.