विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
सवाई माधोपुर  राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में सोमवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका महाविद्यालय, सवाई माधोपुर में पैनल अधिवक्ता अभय कुमार गुप्ता व राजेन्द्र यादव द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
प्राधिकरण की सचिव ष्वेता षर्मा ने बताया कि अभय कुमार गुप्ता ने शिविर में उपस्थित छात्र-छा़त्राओं, अन्य आमजन से कहा कि जहाॅ नारी की पूजा होती है, वहाॅ देवता निवास करते है। किन्तु वर्तमान में जो हालात दिखाई देते है, उसमें नारी का हर जगह अपमान होता चला जा रहा है, जो गलत है। उन्होंने नारी को सम्मान एवं जीवन के हर क्षेत्र में बराबर का दर्जा देने हेतु प्रेरित किया। जब एक औरत को शिक्षित किया जाता है तब एक पीढी शिक्षित होती है। किसी भी समाज की उन्नति उस समाज की औरतो की उन्नति से ही मापी जा सकती है। कई सदियो से महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लडती आई है और आज भी लड रही है।
राजेन्द्र यादव ने बताया कि आजकल महिलाओं के साथ अभद्रता की पराकाष्ठा हो रही है। हम रोज ही अखबारो और न्यूज चैनलों में पढते व देखते है कि महिलाओं के साथ छेडछाड की गई या सामूहित दुष्कर्म किया गया। इसे नैतिक पतन कहा जाएगा। उन्होंने महिलाओं को बराबरी का दर्जा देते हुए पूरा सम्मान देने की बात कही।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.