पाश्र्वनाथ विधान मंडल पूजन का आयोजन

पाश्र्वनाथ विधान मंडल पूजन का आयोजन

पाश्र्वनाथ विधान मंडल पूजन का आयोजन
सवाई माधोपुर
अहिंसा सर्किल आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में आर्यिका अंतसमति माताजी के सानिध्य में समाज की महिला श्रद्धालुओं द्वारा मंगलवार को पाश्र्वनाथ विधानमंडल पूजन का आयोजन किया गया।
सकल दिगम्बर जैन समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि मांगलिक क्रियाएँ संपन्न करने के साथ ही विधान का निर्मल भक्ति पूर्वक पूजन कर सपना जैन ने प्रमुख पात्र की भूमिका निभाते हुए भक्तिपूर्ण भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच अष्टद्रव्यों से युक्त 24 अर्घ्य समर्पित किए। वहीं भगवान पाश्र्वनाथ का गुणगान कर विश्वशांति की मंगल कामना की गई। पूजन के दौरान नयंशी जैन ने भजनों की सरिता बहा कर समा बांध दिया और जिनालय भक्ति के रंग से सराबोर हो गया। पूजनोपरांत जिनेंद्र देव की मंगल आरती उतारी गई।
इस मौके पर आर्यिका अंतसमति माताजी ने विधान की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूजा-अर्चना, विधान, व्रत-उपवास करने से कर्मों की निर्जरा होती है,परिणाम निर्मल बनते हैं और निर्मल परिणामों से व्यक्ति का जीवन मंगलमय होता है।
जैन ने बताया कि सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा बुधवार 2 दिसंबर को संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर का आचार्य पदारोहण दिवस भक्ति पूर्वक मनाया जावेगा।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.