श्रम संषोधन विधेयक पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

श्रम संषोधन विधेयक पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

श्रम संषोधन विधेयक पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
सवाई माधोपुर 8 जनवरी। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर द्वारा श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर स्थित प्रकाष बीडी कारखाना चैधरी मौहल्ला सवाई माधोपुर के परिसर में श्रम विधेयक 2020 पर संगोष्ठी व प्रतियोगिता के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्रम विभाग के प्रषासनिक अधिकारी रमेषचन्द शर्मा ने श्रम संषोधन विधेयक 2020 पर श्रमिकों को विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। शर्मा ने श्रम संषोधन विधेयक के तहत् जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि सरकार द्वारा मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए श्रम संषोधन कानून बनाया जिसका सभी मजदूर लाभ ले सके। उन्होंने बताया कि मजदूर को उसकी दैनिक मजदूरी सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्ड के अनुसार कारखाना मालिकों को देनी चाहिए बीडी कारखानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए सरकार द्वारा आवास सुविधा मुहैया कराने हेतु संचालित योजना के तहत् मकान बनाने के लिए तीन किष्तो में अनुदान राषि दी जाती है। जिसका सभी मजदूरो को लाभ लेना चाहिए। कार्यक्रम में श्रम विभाग के सहायक प्रबन्धक संदीप शर्मा ने सरकार द्वारा संचालित श्रमिकों के लिए चलाई गई श्रमिक जीवन बीमा योजना, प्रसूति सहायता, श्रमिक षिक्षा व कौषल विकास योजनाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रकाष बीडी कारखाना के प्रबन्धक विनोद कुमार जैन ने बीडी कारखाना में काम करने वाले बीडी श्रमिकों को कारखाना के माध्यम से दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
इकाई के प्रभारी अधिकारी नेमी चन्द मीना ने कार्यक्रम के दौरान श्रम संषोधन विधेयक विषय पर मौखिक प्रष्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर विजेता रहे प्रतिभागियों को ब्यूरो की और से पुरस्कृत किया गया। साथ ही ब्यूरो की ओर से कोरोना वायरस से सावधानी बरतने हेतु चित्र प्रदर्षनी के माध्यम से कोविड-19 उचित व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई व कोरोना बीमारी से सावधान रहने की शपथ दिलाई गई।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.