शांतिविधान मंडल पूजन का आयोजन

शांतिविधान मंडल पूजन का आयोजन

शांतिविधान मंडल पूजन का आयोजन
सवाई माधोपुर 7 फरवरी। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा सोलहकारण पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।
समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर शहर स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन दीवानजी मंदिर में समाज के महामंत्री योगेंद्र पापड़ीवाल के सानिध्य में रविवार को धर्म प्रभावना पूर्वक आयोजित शांतिनाथ विधान मंडल का भक्ति पूर्ण भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच पूजन कर इंद्र- इंद्राणियों ने मांगलिक मंत्रों के बीच मंडल पर अष्ट द्रव्यों से युक्त 120 अर्घ्य समर्पित किए। वहीं सोलहकारण भावनाओं की स्तुति करते हुए विश्व शांति की मंगल कामना की और पर्व के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
पूजन के दौरान सुधा संगीत मंडली के भजन गायक राजेश बाकलीवाल, श्रद्धालु मीनू जैन, आयुषी जैन, मैना जैन द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की दी गई मनभावन प्रस्तुति दी। विधान पूजन से पूर्व प्रमुख पात्रों की भूमिका निभाते हुए सर्वार्थसिद्धि नवयुवक मंडल के मंत्री सोमचंद संघी, नरेंद्र संघी एवं आनंद संघी द्वारा मंडल पर मंगल कलशों एवं मंगल दीपक की विधिवत स्थापना की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वार्थसिद्धि नवयुवक मंडल के संरक्षक विनय पापड़ीवाल के सानिध्य में मांगलिक क्रियाओं सहित जिनेंद्र देव के किए गये अभिषेक व शांतिधारा के साथ हुआ। विधि-विधान से की गई पूजनोपरांत भगवान शांतिनाथ की मंगल आरती उतारी गई।
साथ ही इस मौके पर अहिंसा सर्किल आलनपुर स्थित दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र चमत्कारजी में ससंघ विराजित आचार्य कुंथुसागरजी की शिष्या-आर्यिका सम्मेद शिखरजी माताजी ने पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्म कल्याण के लिए सकारात्मक सोच के साथ मन का उपयोग आत्मा का चिंतन करने के लिए करना चाहिए। जिससे जीवन मंगलमय बन सके। इस दौरान क्षुल्लिका संयममति माताजी भी उच्चासन पर विराजित थी।

G News Portal G News Portal
20 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.