रक्त शिविर का आयोजन
सवाई माधोपुर 12 जनवरी। नो मोर पेन ग्रुप के द्वारा मंगलवार को सेजल पठान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ब्लड बैंक सामान्य चिकित्सालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर प्रभारी शोएब अख्तर अंसारी ने बताया कि शिविर में 16 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर नो मोर पेन ग्रुप के मुकेश करमोदा, महेश सोनी, जीवन रेखा ब्लड सेवा समिति के केशव चैधरी, रक्तदान जागृति से अब्दुल शाहरुख खान आदि उपस्थित रहे। शिविर के समापन पर रक्तदान जागृति के राजकुमार दोसाया ने कहा कि सभी युवाओं को अपना जन्मदिन पर ब्लड कैंप लगाना चाहिए। शिविर में सेजल पठान के साथ शिविर सहयोगी पवन जागा, पिंटू सिंह, शोएब अख्तर अंसारी, हारून खान, फैजान खान, तनवीर मोहम्मद, सरफू खान, जक्की कुरेशी, फरदीन खान, शोएब खान, साहिल खान, नबील पठान, अफजल खान, आदिल अंसारी आदि लोगो ने सहयोग किया।