हमारे डॉक्टर्स असली कोरोना योद्धा :- दुर्गेश शर्मा – गंगापुर सिटी

हमारे डॉक्टर्स असली कोरोना योद्धा :- दुर्गेश शर्मा – गंगापुर सिटी

हमारे डॉक्टर्स असली कोरोना योद्धा :- दुर्गेश शर्मा गंगापुर सिटी
मेट्रोपोलिटन एसोसिएशन के जिला मीडिया प्रभारी एवं नेहरू युवा केन्द्र के सदस्य दुर्गेश शर्मा भगवती ने आज नेशनल डॉक्टर्स डे पर सभी चिकित्सकों को सोशल मीडिया के माध्यम से एवं फ़ोन के माध्यम से शुभकामना अर्पित की । इस बीच दुर्गेश शर्मा भगवती ने बताया कि इस समय असली कोरोना योद्धा तो हमारे चिकित्सक ही है ,क्योंकि जिस तरह सरहद पर हमारे भारतीय सैनिक देश की रक्षा के लिए सीमा पर लड़ रहे है उसी तरह हमारे देश के चिकित्सक इस महामारी कोरोना से देश की रक्षा कर रहे है , इसलिए हमें चिकित्सकों की सभी सलाह को मानना चाइये , इसलिए ऐसे चिकित्सक एवं भारतीय सैनिकों को पूरे देश की और से बहुत बहुत आभार । दुर्गेश शर्मा ने बताया कि उन्होने सोशल मीडिया के माध्यम से राजस्थान के सुप्रसिद्ध सवाई मानसिंह हॉस्पिटल , जयपुर के प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉक्टर अचल शर्मा , गंगापुर सिटी राजकीय चिकित्सालय के पी. एम . ओ. डॉक्टर दिनेश गुप्ता , फिजिशियन डॉक्टर कपिल जायसवाल , डॉक्टर एस. एन . शर्मा , सी.पी. हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर क्षितिज गुप्ता , चित्रकूट के आई स्पेशलिस्ट डॉक्टर देवेंद्र शर्मा , डॉक्टर रोहित टांक , डॉक्टर खरेन्द्र जी आदि चिकित्सकों को शुभकामनाएं अर्पित की ।

G News Portal G News Portal
31 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.