पाडली विद्यालय उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत

पाडली विद्यालय उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत

पाडली विद्यालय उच्च प्राथमिक में क्रमोन्नत
सवाई माधोपुर 11 फरवरी। बजट सत्र में पहले दिन सवाई माधोपुर को पाडली गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के क्रमोन्नत होने की सौगात मिली है। इस संबंध में पाडली के ग्रामीणों ने स्कूल क्रमोन्नत होने पर सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार का घन्यवाद व आभार जताया है।
पाडली में राजकीय प्राथमिक विद्यालय को क्रमोन्नत करवाने के लिए ग्रामीण विधायक से काफी समय से मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग को लेकर अबरार ने गुरुवार को बजट सत्र के दौरान सदन में ग्रामीणों की मांग रखी। जिसे मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए पाडली गांव में राजकीय प्राथमिक विद्यालय को क्रमोन्नत करते हुए उच्च प्राथमिक करने की घोषणा की। विद्यालय क्रमोन्नत होने की सूचना मिलने पर ग्रामीणों खुशी जताते हुए विधायक दानिश अबरार का आभार जताया।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.