बौंली से इटावा बालाजी के लिए पदयात्रा रवाना
बौंली (प्रेमराज सैनी) उपखंड मुख्यालय बौंली के श्री खेड़ापति बालाजी महाराज मंदिर परिसर से बुधवार सुबह श्री बालाजी सेवा समिति के तत्वाधान में इटावा बालाजी महाराज के चौथी पैदल यात्रा, ध्वज पूजन के बाद महा आरती मैं समस्त यात्री पैदल यात्रा जयकारों के साथ रवाना हुई। सभी यात्रियों के 1 दिन के भोजन की व्यवस्था पूर्व जिला परिषद सदस्य बत्ती लाल गुर्जर की तरफ से करवाई गई। पैदल यात्रा में बालाजी सेवा समिति के सदस्य अध्यक्ष धर्मराज सैनी, उपाध्यक्ष लक्ष्मी कांत सोनी, कोषाध्यक्ष पिंकेश मीणा तथा केशव राजौरा, टिंकू सोनी, मुरारी सैनी, मनमोहन वर्मा सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.