वन्यजीवों पर चित्रकला प्रतियोगिता
सवाई माधोपुर 12 मार्च। किड्स फॉर टाइगर संस्था व माॅर्निंग स्टार की ओर से खिलचीपुर में वन और वन्य जीवो पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई।
किड्स फॉर टाइगर संस्था के काॅर्डिनेटर गोवर्धन मीणा ने बताया कि छात्र छात्राओं ने बाघ, हिरण, पेड़ पौधे आदि वन्यजीवों के चित्र बनाकर वन्य जीव संरक्षण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सोनिया सैनी द्वितीय स्थान पर प्रियंका महावर तृतीय स्थान पर मनीष सैनी रहे। इनको पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापक रमेश चंद शर्मा आदि मौजूद थे।