चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
सवाई माधोपुर 30 जनवरी। शहीद दिवस के अवसर पर 30 जनवरी को जिला मुख्यालय दशहरा मैदान स्थित स्टेप बाय स्टेप इंग्लिश स्कूल में किड्स फॉर टाइगर के सौजन्य से बच्चों के लिए एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 व 10 के बच्चों ने भाग लिया।
संस्था के समन्वयक गोवर्धन मीना ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में वन एवं वन्य जीवो के प्रति जागरुकता विकसित करना है। कोरोना के लंबे समय के उपरांत बच्चों के लिए आज यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें लगभग 50 बच्चों ने भाग लिया सभी बच्चों ने सोशल डिस्टेंस एवं मास्क लगाकर प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता मे कक्षा 9 की छात्रा आयुषी गुणसारिया प्रथम व कक्षा 10 की छात्रा वंशिता जैन ने द्वितीय स्थान ईशान शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। सभी बच्चों ने बहुत अच्छे चित्र बनाएं। इस अवसर पर संस्था प्रधान श्रीमती संध्या सिंहल ने किड्स फॉर टाइगर गोवर्धन मीना का इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया।

G News Portal G News Portal
69 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.