वन्यजीव सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित – खण्डार

वन्यजीव सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित – खण्डार

वन्यजीव सप्ताह के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
खण्डार 5 अक्टूबर। रणथम्भोर टाइगर रिजर्व के खण्डार रेंज में वन्यजीव सप्ताह के दौरान डब्ल्यू डब्ल्यू एफ इंडिया एव वनविभाग के साथ मिलकर इन्दिरा सेकेंडरी स्कूल के 50 छात्र छात्राओ के साथ वन्यजीव एव उनके आवास विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया साथ ही बच्चों को रेंज के रेंज अधिकारी विष्णु गुप्ता एव आरोपीटी रेंजर श्रीनिवास सारसवत द्वारा छात्रों को वन एवं वन्यजीवों के महत्व के बारे में बताया गया।
इसके पश्चात डब्ल्यू डब्ल्यू एफ के परियोजना अधिकारी तनुज मार्क एव नवीन बबेरवाल द्वारा वनों एव वन्यजीव की खाद्य श्रृंखला के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी किया गया। जिसमें विजेता रहे प्रतिभागियों को रेंजर द्वारा पुरुस्कृत किये गया। इस दौरान परियोजना अधिकारी अपुर्व त्रिवेदी, रविन्द्र सिंह राजावत, मुकेश शर्मा एवं जावेद अहमद उपस्थित रहे।

G News Portal G News Portal
29 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.