सुसाइड पॉइंट बना चंबल स्थित पाली पुल
सवाई माधोपुर 15 मार्च 2021
राजस्थान एवं मध्यप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाली चम्बल नदी पर बना पाली पुल सुसाइड पॉइंट बन चुका है। पिछले दो साल की बात की जाय तो चंबल स्थित पाली पुल से डेढ दर्जन से भी अधिक लोगों द्वारा सुसाइड करने के मामलें सामने आ चुके है । बावजूद इसके पुलिस प्रशासन द्वारा एतिहातिक के तौर पर कोई कदम नही उठाये है। बात चाहे राजस्थान पुलिस की हो या मध्यप्रदेश पुलिस की । दोनों राज्यो की पुलिस का रवैया एक सा ही देखने को मिला है। चम्बल नदी और उस पर बना पाली पुल के बीचों बीच मध्यप्रदेश एवं राजस्थान की सीमा का बंटवारा करता है। ऐसे में दोनो किनारों पर बनी राजस्थान और मध्यप्रदेश पुलिस चौकी की पुलिस को हादसे को लेकर भी एक दूसरे के इलाके की बात करनी पड़ती है । पुल से चंबल में छंलाग लगाने की जगह से इस बात का बंटवारा होने के बाद पुलिस हरकत में आती है और प्रकरण पंजीबद्ध किया जाता हैं । मामला यदि पुल के बीच से मध्यप्रदेश की ओर हुआ तो एमपी पुलिस और यदि राजस्थान की ओर हुआ तो राजस्थान की पुलिस कार्यवाई को अंजमा देती है। पिछले दो साल की बात की जाये तो हादसे इस प्रकार हुए है।
ब्रिज पर हुए हादसे एक नजर में:
– 22 मार्च 2019 को मानपुर निवासी नवल किशोर(22) पुत्र प्रहलाद बैरवा व हीरापुर निवासी आरती बैरवा एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। जिस कारण दोनों ने पाली पुल से चम्बल नदी में छलांग लगा दी। आरती को कुछ लोगों ने बचा लिया लेकिन डूबने से नवल की मौत हो गई।
– 03 मई को 2019 को मातासूला निवासी नरेश मीणा व बड़ौदा निवासी रीना एक-दूसरे शादी करना चाहते थे, परिजन राजी नहीं थे इसलिए प्रेमी जोड़े ने पाली पुल से चम्बल नदी में छलांग लगा दी, जिसमें प्रेमी युवक की मौत हो गई और प्रेमिका को ग्रामीणों ने बचा लिया।
– 1 नवम्बर 2019 को दांतरदा गांव निवासी राजवीर साहू ने पाली पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक राजवीर मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहता था और तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
– 11 नवम्बर 2019 को सवाई माधोपुर निवासी जुल्फिना पत्नी गुलफाम ने पीहर से लौटते समय पाली पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी श्योपुर जिला अस्पताल में मौत हो गई।
– 14 मार्च 2020 को अलापुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवक दिलखुश सेन अपनी साली को ससुराल छोड़कर लौटते समय बाइक को पाली पुल पर खड़ी कर चंबल नदी में छलांग दी जिससे उसकी मौत हो गई।
– 14 जून 2020 को साडा का पाड़ा निवासी युवक खंडार राजस्थान निवासी नवविवाहिता युवती अंजू सैनी से सात फेरे लेने के बाद विदाकर घर ला रहा था, तभी रास्ते में अंजू ने पाली पुल पर उल्टी आने का बहना लगाकर नदी में छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई।
– 12 जुलाई 2020 को मध्यप्रदेश के बड़ोदा निवासी 22 वर्षीय युवक पुरुषोत्तम राठौर ने मानसिक तनाव और नशे की लत के चलते पाली पुल से छलांग लगाकर आत्म हत्या कर करली।
– 19 जुलाई 2020 को इच्छापुरा निवासी दीपक बैरवा ने स्वजनों द्वारा खर्चे के लिए पैसे नहीं देने पर पड़ोसी की बाइक मांगकर पाली पुल पर जाकर नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली।
– 25 जुलाई 2020 दांतरदा गांव निवासी रामलखन रजक ने चलती बाइक से उतरकर पाली पुल से चंबल में छलांग लगा दी। लॉकडाउन में काम काज बन्द होने के कारण उसने यह कदम उठाया।
-9 फरवरी 2021 को मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के मानपुर थाना क्षेत्र निवासी पवन बाल्मीकि बेटियों के मुंडन संस्कार के कार्ड बांटने सवाई माधोपुर की तरफ रिश्तेदारी में निकला था पर उसने ब्रिज पर पहुंचकर चंबल नदी में छलांग लगा दी जिसका अब तक कोई सुराग नही लग सका।
-20 फरवरी 2021 को 11 दिन के अंतराल के बाद फिर से एक अज्ञात अधेड़ ने ब्रिज से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली चंबल घड़ियाल के कर्मचारियों ने शव को नाव की मदद से बाहर निकाला वहीं मध्यप्रदेश पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए श्योपुर जिला अस्पताल मोर्चरी में रखवाया हैं।
वहीं राजस्थान पुलिस की बहरावंडा खुर्द चौकी प्रभारी संत सिंह हुड्डा ने मामले में जानकारी देते हुवे बताया कि यदि ब्रिज के दोनों और रेलिंग लगा दी जाए या फिर जाल लगा दिया जाए तो चंबल ब्रिज से होने वाले हादसों में कमी हो सकती है । वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश पुलिस की समरसा चौकी प्रभारी प्रदीप त्यागी ने भी पुल के दोनों और रैली एवं जाल लगाने की बात स्वीकार की है । साथ ही हादसे के बाद चंबल के गहरे पानी मे शव को तलाशना पुलिस के लिए मुश्किल हो जाता है । कई बार तो दो – दो तीन- तीन दिन तक चंबल नदी में वोट के माध्यम से शव की तलाश पूरी हो पाती है । चंबल नदी में घड़ियाल एवं मगरमच्छ की संख्या पाली ब्रिज के पास अत्यधिक होने से अधिकांश ब्रिज से कूदने वाले लोगों को मगरमच्छ द्वारा क्षत-विक्षत कर दिया जाता है
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.