|
लाइनों पर पलते बढ़ते बच्चों के लिए पल्लीवाल जैन समाज ने बांटे कंबल-गंगापुर सिटी
लाइनों के पास काम करने वाले मध्यप्रदेश राज्य से आए मजदूर गंगापुर सिटी में तीन-चार दलों में आजकल डेरा डाले हुए हैं।इनके पास मूलभूत आवश्यकताओं (रोटी, कपड़ा और मकान)की भी कमी है ,इनके बच्चे लाइनों पर ही पैदा होते हैं तथा लाइनों पर ही पलते बढ़ते हैं ,इन्हीं लाइनों पर पलते बढ़ते बच्चों को ठंड में सिकुड़ते देख पल्लीवाल जैन समाज के पदाधिकारियों का दिल द्रवित हो गया। और रात्रि में ही इन्हें तुरंत 20 कंबल निशुल्क वितरित किए।
रोवल लीडर एम.के.शर्मा ने बताया कि ऐसे भामाशाह भी विरले होते हैं। जो दान देकर भी नाम न छापने एवं फोटो नहीं खींचने की विनम्र अपील करते हैं। ऐसे ही भामाशाह ये पदाधिकारी रात्रि में ही करौली फाटक के पास इन मजदूरों के डेरों को देखने गए व उनकी आवश्यकताओं की जानकारी लेकर उन्हें यथासंभव पूरी करने का आश्वासन दिया।
ज्ञात रहे इन्हीं मजदूरों के बच्चों को पिछले दिनों भगवान सहाय गुप्ता एवं मुकेश (जूते वालों )की तरफ से जूते भी निशुल्क दिलवाए गए थे ,इन्हें कुछ दानदाताओं ने टोपे भी भेंट किए थे। ये मेहनती लोग इतने सीधे हैं कि पूछने पर भी अपनी आवश्यकताएं नहीं बताते हैं लेकिन इन्हें देख कर कोई भी इनकी परेशानियों का अंदाजा लगा सकता है।
|
|
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.