पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम – खण्डार

पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम – खण्डार

पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम
खण्डार 18 अक्टूबर। तालुका विधिक सेवा समिति खंडार के तत्वाधान में पैनल अधिवक्ता रमेश चंद शर्मा तेहरिया व पीएलवी दिनेश कुमार बैरवा द्वारा 18 अक्टूबर को ग्राम पंचायत चितारा में डोर टू डोर सर्वे कर आमजन को नालसा आपदा पीडितो को विधिक सेवा प्राधिकरणों के माध्यम से विधिक सेवा योजना, नालसा तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीडितो के लिए विधिक सेवाऐ, नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाऐ, नालसा बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवाऐ और उनके संरक्षण के लिए विधिक सेवाऐ, नालसा मानसिक रूप से बीमार और मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाऐ, नालसा गरीबी उन्मूलन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विधिक सेवाऐ, नालसा आदिवासियों के अधिकारों के संरक्षण और प्रवर्तन के लिए विधिक सेवाऐ, नशा पीडितों को विधिक सेवाऐ एंव नशा उन्मूलन के लिए विधिक सेवाऐ, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवाऐ, एसिड हमले के पीडितों के लिए विधिक सेवाऐ, साक्षी संरक्षण स्कीम, 2020, सपोर्ट टू सर्वाइवर स्कीम, नागरिकों के मूल अधिकार एवं कर्तव्य, पीडित प्रतिकर स्कीम, मध्यस्थता, प्रीलीटिगेशन, प्री वार्गेनिंग, पी सी पी एण्ड डी टी, घरेलू हिंसा, पोक्सो एक्ट लोक अदालत सहित केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की एवं विधिक सेवा योजनाओं के पंपलेट, पोस्टर आदि का वितरण किया, एवं पात्र लोगों के खादय सुरक्षा, पीएम आवास, पेंशन, पालनहार सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं में आवेदन करवाये।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.