प्रेस नोट :- पंचायत सहायक सघ गंगापुर सिटी
दिनांक 07/02/2021
राजस्थान ग्राम पंचायत सहायक संघ ब्लॉक गंगापुर सिटी की बैठक हायर सैकण्डरी स्कूल के गार्डन में ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर के अध्यक्षता में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय बैठक में ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में सरकार बनते ही पंचायत सहायकों को नियमित करने का वादा किया था परन्तु दो वर्ष पूरे हो जाने के बाद भी सरकार द्वारा इस सम्बंध में कोई कदम नही उठाया है जिससे पंचायत सहायकों में गहरा आक्रोश है। पंचायत सहायक पूर्व में 14 वर्षों से विद्यार्थी मित्र के रूप में सेवा दे चुके हैं तथा वर्तमान में 3 वर्षों से पंचायत सहायक के रूप में बीएलओ ,मनरेगा ,एसबीएम, पीएम आवास के साथ स्कूलों में पढ़ाने, कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं परंतु इन्हें मात्र ₹6000 मानदेय दिया जा रहा है जिससे उनके परिवार का जीवन यापन नहीं चल पा रहा है ।
बैठक में निर्णय लिया कि 8 फरवरी को दौसा में दाडी यात्रा निकालकर जयपुर कूच कार्यक्रम मे भाग लिया जायेगा। मुख्यमंत्री जी को दाडी यात्रा निकालकर जयपुर कूच कार्यक्रम के माध्यम से वादा याद दिलाया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर 8 फरवरी को दौसा से दांडी यात्रा के रूप में विधानसभा का घेराव किया जावेगा। सभी ने बैठक में दाडी यात्रा निकालकर जयपुर कूच कार्यक्रम में भाग लेने का संकल्प लिया।ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर,सियाराम मीना, भीम सिंह गुर्जर, मनीष सिराधना, खेमराज मीणा, रवि शर्मा, चिंटू रेनवाल ,रूप सिंह गुर्जर, दिनेश मीणा, मोहन सिंह, बाबूलाल गुर्जर, सुनील शर्मा, गौरव मीणा, प्यार सिंह गुर्जर,कमल प्रकाश ,योगेन्द्र आदि दर्जनों पंचायत सहायक मौजूद थे।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.