पंचायत सहायक सघ गंगापुर सिटी

पंचायत सहायक सघ गंगापुर सिटी

पंचायत सहायक सघ गंगापुर सिटी
दिनांक 08/03/2021

राजस्थान ग्राम पंचायत सहायक संघ गंगापुर सिटी की बैठक पंचायत समिति परिसर स्थित मन्दिर में ब्लॉक महामंत्री गौरव मीना के अध्यक्षता में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय बैठक में ब्लाक महामंत्री ने बताया कि चुनाव से पूर्व कांग्रेस पार्टी ने अपने जन घोषणा पत्र में सरकार बनते ही पंचायत सहायकों को नियमित करने का वादा किया था परन्तु दो वर्ष पूरे हो जाने के बाद भी सरकार द्वारा इस सम्बंध में कोई कदम नही उठाया है जबकि हाल ही विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा के द्वारा प्रशनकाल मे सविदाकर्मी पंचायत सहायको को नियमित नही करने की बयान की निंदा करते हुए अतिरिक्त जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। जिससे पंचायत सहायकों में गहरा आक्रोश है। पंचायत सहायक पूर्व में 14 वर्षों से विद्यार्थी मित्र के रूप में सेवा दे चुके हैं तथा वर्तमान में 3 वर्षों से पंचायत सहायक के रूप में बीएलओ ,मनरेगा ,एसबीएम, पीएम आवास के साथ स्कूलों में पढ़ाने, कोरोना वॉरियर्स के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं परंतु इन्हें मात्र ₹6000 मानदेय दिया जा रहा है जिससे उनके परिवार का जीवन यापन नहीं चल पा रहा है ।
बैठक में निर्णय लिया कि पंचायत सहायको ने गहरा आक्रोष व्यक्त कर आंदोलन की चेतावनी दी। मुख्यमंत्री जी को माननीय अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से वादा याद दिलाया जाएगा। बैठक में ब्लॉक महामंत्री गौरव मीना, भीम सिंह गुर्जर, मनीष सिराधना, धनजी मीना,विजय मीना,खेमराज मीणा, रवि शर्मा, चिंटू रेनवाल ,रूप सिंह गुर्जर, दिनेश मीणा, मोहन सिंह, बाबूलाल गुर्जर, संतोष शर्मा, गौरव मीणा, प्यार सिंह गुर्जर आदि दर्जनों पंचायत सहायकों ने भाग लिया।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.