सवाई माधोपुर-पंचायत चुनाव-फाइनल अपडेट गंगापुरसिटी व बामनवास में मतदान।
गंगापुरसिटी-पंचायतीराज संस्थाओं के तहत जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के चुनाव के लिए प्रथम चरण में गुरुवार को गंगापुरसिटी व बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान हुआ।। इस दौरान मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। जानकारी के अनुसार गंगापुरसिटी पंचायत समिति क्षेत्र में 55.36 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां 160134 मतदाताओं में से 88657 ने वोट डाले।
इसी प्रकार बामनवास पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान प्रतिशत 56.12 रहा। बामनवास में 117578 मतदाताओं में से 65988 ने मताधिकार का प्रयोग किया।
ज्ञात रहे कि गंगापुरसिटी पंचायत समिति सदस्य के लिए 23 वार्डों में 92 प्रत्याशी मैदान में है। जिला मुख्यालय पर अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद मतदान दल बुधवार शाम को ही मतदान केन्द्रों पर पहुंच गए। गुरुवार सुबह 7.30 बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान प्रारंभ होने से पहले ही प्रत्याशी व उनके समर्थक केन्द्रों पर पहुंच गए। इधर, प्रशासन ने क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने का दावा किया है। वहीं बौंली और मलारना डूंगर पंचायत समिति में द्वितीय चरण में 29 अगस्त को तथा सवाईमाधोपुर, खंडार और चौथ का बरवाडा पंचायत समिति में तृतीय चरण में 1 सितम्बर को मतदान होगा।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.