पंचायती राज शिक्षक संघ ने कि अनुमोदन पश्चात डी.ई.ओ.(प्रा.) से शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश जारी करने की मांग

राजस्थान शिक्षक एवं पंचायती राज कर्मचारी संघ सवाई माधोपुर के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) को ज्ञापन प्रेषित कर तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2016 व 2018 में नियुक्त शिक्षकों के स्थायीकरण आदेश जारी करने की मांग की है। जिला मंत्री राहुल सिंह गुर्जर ने बताया कि जिला परिषद सवाई माधोपुर के जिला स्थापना समिति की बैठक में दिनांक 12.02.2020 को 295 शिक्षकों के अनुमोदन आदेश जारी कर दिए गए हैं। पूर्व में अनुमोदन के अभाव में स्थायीकरण आदेश रुके हुए थे।संघ का शिष्टमंडल पूर्व में भी जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक से इस संबंध में वार्ता कर चुका है जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक ने जिला स्थापना समिति की बैठक में अनुमोदन के पश्चात स्थायीकरण आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था। अतः पंचायती राज शिक्षक संघ तृतीय श्रेणी शिक्षकों के अनुमोदन आदेश होने के उपरांत स्थायीकरण आदेश शीघ्र जारी करने की मांग करता है।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.