पैंथर की दहशत

पैंथर की दहशत

पैंथर की दहशत

सवाई माधोपुर 08 फरवरी 2021

सवाई माधोपुर जिले के मोहम्मदपुरा गांव में आज एक बार फिर पैंथर ने बड़े में बंद भेड़ों पर हमला कर दिया । पैंथर के हमले में करीब 17 भेड़ों की मौत हो गई । ग्रामीण बनवारी सिंह अवाना ने बताया कि सात दिन पूर्व भी पैंथर द्वारा गांव में बड़े में बंद भेड़ों पर हमला किया गया था । उस दौरान भी पैंथर के हमले में 11 भेड़ो की मौत हो गई थी । वही आज एक बार फिर से पैंथर ने मोहन लाल गुर्जर की बाड़े में बंदी भेड़ो पर हमला कर दिया । पैंथर के हमले में करीब 17 भेड़ो की मौत हो गई । सूचना मिलने के साथ ही वन विभाग की टीम मौके पर पंहुँची और घटना स्थल का जायजा लिया । पैंथर के मूवमेंट को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है । ग्रामीणों ने पैंथर को ट्रंकुलाइज कर अन्यत्र छोड़ने की मांग की है । साथ ही पीड़ित भेद पालक को उच्चित मुवावजा देने की मांग की है ।

G News Portal G News Portal
17 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.