परशुराम जयंती मनाई

परशुराम जयंती मनाई

परशुराम जयंती मनाई
सवाई माधोपुर 14 मई। सभी जगह 14 मई शुक्रवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती का पर्व हर्षोल्लास के साथ घरों पर ही मनाया गया।
शिवाड़ में पुरूषोतम बोहरा, शम्भु मिश्रा, विष्णु गौतम ने बताया कि कोरोना महामारी के बढते प्रकोप को देखते हुए सभी ब्राहमण समाज बन्धुओ ने अपने घरो मे प्रात 9 बजे परशुराम जन्मोत्सव मनाया। भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष द्वीप जलाकर माला पहनाकर, प्रसाद चढाकर पुजा अर्चना कर जन्मोत्सव मनाया।
इसी प्रकार लालसोट में लॉक डाउन की पालना करते हुए दो लोगो ने ही भगवान परशुरामजी का दुग्धअभिषेक किया और पूजा अर्चना की। लालसोट विकास मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर बल्या जोशी और ब्राह्मण युवा परिसद के अध्यक्ष भानुप्रकाश चतुर्वेदी
(सोनू बिनोरी) ने अशोक सर्किल स्थित परशुराम भगवान की प्रतिमा पर पुष्प माला चढ़ाकर पूजा अर्चना कर आरती करते हुए कोरोना जैसी महामारी को भारत से खात्मा करने की प्रार्थना की।

G News Portal G News Portal
25 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.