16 फरवरी से बंदियों से मुलाकात व्यवस्था में किया आंशिक संशोधन-गंगापुर सिटी

16 फरवरी से बंदियों से मुलाकात व्यवस्था में किया आंशिक संशोधन-गंगापुर सिटी

16 फरवरी से बंदियों से मुलाकात व्यवस्था में किया आंशिक संशोधन-गंगापुर सिटी

महानिदेशक कारागार जयपुर के निर्देश के अनुसार 16 फरवरी से मुलाकात व्यवस्था में आंशिक संशोधन किया गया है।उप कारागृह गंगापुर सिटी के उप कारापाल ने बताया कि विचारधीन बंदी की 15 दिवस में एक बासर व दण्डित बंदीश की माह में एक बार मुलाकात करवाई जाएगी। मुलाकात शनिवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार को होगी। एक बार में बंदी से एक ही परिजन मिल सकता है। मुलाकात का समय आगामी आदेश तक 15 मिनट का रहेगा। उन्होंने बताया कि मुलाकात कक्ष में बँदी व बंदी के परिजन के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। बंदीयों को विडियों कॉलिंग की सुविधा पूर्वत जारी रहेगी। मुलाकात में बाहर का सामान दिलवाना निषेध है। मुलाकात की पर्ची कटने का समय 10 बजे से दोपहर दो बजे तक का रहेगा।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.