आर्ट और क्राफ्ट प्रदर्शनी में लिया भाग
सवाई माधोपुर 28 सितम्बर। सरदार वल्लभ भाई पटेल हॉस्पिटल अहमदाबाद में आर्ट और क्राफ्ट की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें कई तरह के मॉडल ओर पोस्टर पर नर्सिंग छात्र छात्राओं के द्वारा बनाये गए।
सवाई माधोपुर निवासी नर्सिंग छात्र चेतन शर्मा ने बताया कि इस प्रदर्शनी में उन्होने, कीप्सिता प्रजापति, विजया, प्रदीप मेवाड़ा, जाग्रति आदि सहित भाग लिया। उन्होंने बताया कि सभी नर्सिंग स्टाफ के द्वारा अलग अलग तरह के मॉडल और पोस्टर बनाये एवं सभी अधिकारियों के राउंड पर सभी ने अपना अपना प्रजेंटेशन अच्छी तरह से दिया ओर सभी का हौसला बढ़ाया।