रैपिड एंटीजन टेस्ट से हो रही मरीजों की जांच – सवाई माधोपुर

रैपिड एंटीजन टेस्ट से हो रही मरीजों की जांच – सवाई माधोपुर

रैपिड एंटीजन टेस्ट से हो रही मरीजों की जांच
सवाई माधोपुर 1 जून। जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन को कोरोना संक्रमण से बचाने व गैर संचार रोगों से ग्रसितों को उपचार देने और के लिए वर्तमान में संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिट वैन आमजन के लिए फायदेमंद साबित हो रही है।
जिले में मोबाइल ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर दवाएं दी जा रही हैं, मरीजों का रैपिड एंटीजन टेस्ट भी किए जा रहे हैं साथ ही गैर संचारी रोगों शुगर, बीपी आदि के मरीजों को दवा व परामर्श उपलब्ध करवाई जा रही हैं। इससें आमजन को अस्पतालों का रूख नहीं करना पड रहा है और बाहर नहीं निकलने से लोग संक्रमण से भी सुरक्षित रह रहे हैं।
जिन भी स्थानों पर कोविड के मरीज, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज अधिक पाए जा रहे हैं उन स्थानों पर पूर्व निर्धारित प्लान के अनुसार ओपीडी वाहन संचालित किए जा रहे हैं।

G News Portal G News Portal
38 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.