पटवारियों अतिरिक्त पटवार मण्डलों का किया बहिष्कार कर रिकॉर्ड जमा करवाया

पटवारियों अतिरिक्त पटवार मण्डलों का किया बहिष्कार कर रिकॉर्ड जमा करवाया

पटवारियों अतिरिक्त पटवार मण्डलों का किया बहिष्कार कर रिकॉर्ड जमा करवाया
महेन्द्र शर्मा

वजीरपुर, तहसील कार्यालय में तहसील क्षेत्र के पटवारियों ने शुक्रवार को अतिरिक्त पटवार मंडलों के कार्य भार के राजस्व रिकॉर्ड का बस्ता तहसील कार्यालय में जमा करा कर अतिरिक्त कार्य करने का बहिष्कार किया। राजस्थान पटवार संघ के तहसील अध्यक्ष पवन मीणा ने बताया कि वजीरपुर तहसील में 24 पटवार मंडल हैं जिसमें सात पटवारियों के पद रिक्त होने से उनका अतिरिक्त भार पटवारियों को सांप रखा था उसका आज बहिष्कार कर दिया गया है। मीणा ने कहा कि राजस्थान पटवार संघ की प्रदेश महासमिती की बैठक 9 जनवरी को सामान्य चित्तौड़गढ़ में आयोजित हुई जिसमें 15 जनवरी को संपूर्ण राजस्थान के अतिरिक्त पटवार मंडलों के कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया उसी आधार पर हमने अतिरिक्त भार का बहिष्कार कर पटवार मंडलों के बस्ते तहसील कार्यालय में तहसीलदार को जमा करवा दिया गया है।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.