शीतल पेय जल की लगाई प्याऊ-वजीरपुर

शीतल पेय जल की लगाई प्याऊ-वजीरपुर

शीतल पेय जल की लगाई प्याऊ
वजीरपुर, ह्यूरिस्टिक क्लब द्वारा सूर्य की तेज धूप व गर्मी का ध्यान रखते हुए बस स्टैंड पर शीतल जल की व्यवस्था की गई। क्लब के राजवीर मीणा नेे बताया कि खंडीप दंगल (बस स्टॉप) पर राहगीरों के लिए प्याऊ लगाकर जल सेवा की शुरुआत की गई। जिसमें ह्यूरिस्टिक क्लब के जलधारी मीना, गिर्राज , बत्तीलाल , रूपसिंह, घनश्याम, महेश मीना, अमर सिंह, रामहरि मीना, सत्तार खान ओर स्थानीय लोगो ने मिलकर राहगीरों को गुड़ और चने बाँटकर जल सेवा की शुरुआत की। गर्मी के मौसम में मिट्टी के मटकों का ठंडा पानी पीकर राहगीरों और स्थानीय लोगो द्वारा ह्यूरिस्टिक क्लब के इस जनसेवार्थ कार्य को सरहानीय कदम बताया। ह्यूरिस्टिक क्लब के द्वारा हर बर्ष गर्मियों मैं जलसेवा हेतू प्याऊ ओर परिंदों को पानी पीने के परांदे लगाये जाते हैं। इस प्रकार ह्यूरिस्टिक क्लब मानव सेवार्थ कार्यों हेतु यथा संभव हमेशा तत्पर रहता हैं ।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.