शहर के वार्डो  में पेजयल संकट गहराय-गंगापुर सिटी

शहर के वार्डो में पेजयल संकट गहराय-गंगापुर सिटी

शहर के वार्ड-3 में पेजयल संकट गहराया, अमृतजल योजना का अभी तक नहीं हुआ शुभारंभ
विधायक को समस्याओं से अवगत कराया-गंगापुर सिटी।
 शहर के सवाईमाधोपुर रोड स्थित मिर्जापुर के वार्ड नंबर 3 में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है। पेयजल को लेकर वार्ड में कोहराम मचा हुआ है। क्षेत्र के लोगों से समय-समय पर अपनी इस समस्या से एसडीएम  और नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन इस समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया गया। क्षेत्र में अभी तक अमृत जल योजना का शुभारंभ नहीं हुआ है। इस संबंध में क्षेत्र के लोगों ने कई बार एसडीएम  को और क्षेत्र के विधायक रामकेश मीणा को ज्ञापन देकर अपनी समस्या की ओर उनका ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
आपको बता दें कि शहर के अधिकांश हिस्सों में अमृत जल योजना का शुभारंभ हो गया है और इसके साथ ही शहर के कई हिस्सों में इसके माध्यम से जलापूर्ति भी हो रही है लेकिन मिर्जापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 में अभी तक अमृत जल योजना की पाइप लाइन तक नहीं डाली गई है। इस संबंध में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और वार्ड पार्षद डाॅ. बुधराम मीणा ने अपनी समस्या से नगर परिषद अधिकारियों को अवगत करवाया लेकिन प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेग रही है। अभी तो गर्मी का मौसम शुरू भी नहीं हुआ है, गर्मी के दिनों में क्षेत्र के लोगों का क्या हाल होगा यह तो जग जाहिर है।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.