पीसीपीएनडीटी की मुखबिर योजना की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई

पीसीपीएनडीटी की मुखबिर योजना की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई

पीसीपीएनडीटी की मुखबिर योजना की प्रोत्साहन राशि बढ़ाई
सवाई माधोपुर 12 जुलाई। जिले मे चिकित्सा विभाग की ओर से संचालित मुखबिर योजना मे इनाम स्वरूप दी जाने वाली राशि ढाई लाख से बढ़कर तीन लाख कर दी गयी है।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा के निर्देश पर प्रदेश में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत मुखबिर योजना कोअधिक प्रभावी बनाते हुये प्रोत्साहन राशि को ढाई लाख से बढ़ाकर अब तीन लाख रुपये कर दिया गया है।
प्रमुख शाषन सचिव अखिल अरोड़ा ने योजना के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश जारी कर दिये गये। यह दिशा-निर्देश वित्तीय वर्ष 2021-22 से प्रभावी होंगे।
डिकॉय ऑपरेशन में गर्भवती महिला की अहम भूमिका, गर्भस्थ शिशु की जोखिम एवं गर्भवती महिला को परेशानी को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिला की राशि में बढ़ोतरी की गयी है। पहले गर्भवती महिला को तीन किश्तों में कुल एक लाख रुपये की राशि दी जाती थी। अब उसे दो किश्तों में कुल डेढ़ लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। साथ ही पूर्व में मुखबिर को तीन किश्तों में 33 हजार 250 प्रति किश्त, सहयोगी को 16 हजार 625 रुपये प्रति किश्त मिलते थे। लेकिन अब मुखबिर को दो किश्तों में 50-50 हजार रुपये एवं सहयोगी को 25-25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी एवं मिशन निदेशक एनएचएम सुधीर शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि नवीन मुखबिर योजना के क्रियान्वयन से आमजन का भ्रूण लिंग परीक्षण रोकथाम में और अधिक सहयोग मिलेगा। उन्होंने आमजन से भ्रूण लिंग परीक्षण की रोकथाम में सहयोग करने एवं इसकी शिकायत टोल फ्री नम्बर 104ध्108 एवं वाट्सएप नम्बर 9799997795 पर देने की अपील की है।

G News Portal G News Portal
27 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.