क्षतिग्रस्त सड़क से लोगों को हो रही परेशानी बरनाला
बाटोदा के समीप ग्राम पंचायत बरनाला उप तहसील कार्यालय और राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बाद भी कई प्रकार की मूलभूत सुविधाओं से वंचित है बरनाला के लिए लोग रोज अपने अपने कामों से जाते आते रहते हैं लेकिन आसपास के गांवों की सड़कों का हाल बेहाल होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है बरनाला से टिकरिया की ओर जाने वाली सड़क मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए और उन गड्ढों में बरसात का पानी भर जाने के कारण लोगों को गड्ढों का अंदाजा नहीं चल पाता है और हमेशा हादसे का भय बना रहता है बरनाला से बेरखंडी को जाने वाला सीधा रास्ता आज भी कई सालों से सड़क निर्माण की बाट देख रहा है
https://youtu.be/WwlLPL77Nog
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.