सोमवार को शिवाड़ में उमड़े लोग
शिवाड़ 2 अगस्त। घुश्मेश्वर द्वादश्वा ज्योतिर्लिंग महादेव मन्दिर मे श्रावण के दुसरे सोमवार को श्रद्धालुओ की भारी भीड ने घुश्मेश्वर भोले बाबा के दर्शन कर मनोतिया माॅगी। इस दौरान घुश्मेश्वर गार्डन मे घुम फिर कर आनन्द के साथ सोमव्रत खोला।सोमवार सुबह रिमझिम बारिश के दौर के बीच सुबह से ही ग्रामीण महिलाएॅ पुरूष पैदल झुण्डो मे भौले बाबा की जयकारो एवं मांगलिक गीत गाते मुख्य बाजार से मन्दिर मे पहुॅच रहे थे।
मन्दिर अध्यक्ष पे्रमप्रकाश शर्मा ने बताया कि श्रावण महोत्सव के दुसरे सोमवार होने के कारण ग्रामीण क्षैत्रीय महिलाओं की काफी भीड़ रही।