श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में जुड़ रहे लोग

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में जुड़ रहे लोग

श्रीराम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान में जुड़ रहे लोग
सवाई माधोपुर  अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बनने वाले भव्य श्रीराम मन्दिर के लिए तेरा तुझको अर्पण एवं वानर नहीं तो गिलहरी बनकर ही सही की भावना के साथ जिले में लोग श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान में बढ़-चढ़कर अपना सहयोग दे रहे हैं।
जिला समिति के प्रमुख सुरेश गोयल एवं विभाग प्रचारक मुकेश एवं पवन के सम्मुख स्वयं प्रेरणा से जय सिंह भारद्वाज 1 लाख, बुद्धि प्रकाश सेठी जैन 1 लाख 1 हजार, ओम प्रकाश डंगोरिया 1 लाख 11 हजार 1 सो ग्यारह, नरेंद्र मोहन गौतम 1 लाख 101, देवेंद्र आस्था उपभोक्ता भंडार 51 हजार, राम बल्लभ गुप्ता बेहतेड़ वाले 1 लाख 101, डॉक्टर पी.एल बंसल 1 लाख 101, डॉ जी.एल गुप्ता 1 लाख 11 हजार, डॉक्टर टी. सी जैन 1 लाख, अजय कुमार शर्मा व्याख्याता 1 लाख, कुंज बिहारी शर्मा 1 लाख 11 हजार 111, गुप्त रूप से सहयोग राशि 1 लाख 11 हजार 111, दिनेश गोहिल 1 लाख 11 हजार 111, दिनेश कुमार शर्मा भारत विकास परिषद 1 लाख, गोविंद शर्मा आलनपुर के परिवार जनों की ओर से 1 लाख 11 हजार 111 की राशि समर्पित की गई।
बहरावंडा खुर्द कस्बे में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण निधी समर्पण अभियान के खण्ड बहरावंडा खुर्द मे रामकुवार के मन्दिर परिसर मे कार्यालय का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर राधेश्याम गौतम क्षेत्रीय धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख ने निधी समर्पण अभियान का शुभारम्भ करते हुये खण्ड अभियान प्रमख सुमेर सिंह सह प्रमुख मुरारी लाल वैष्णव को 21000 रुपये की राशी का चेक देकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर टोली सदस्य नारायण जिन्दल, रजनीकांत गुप्ता, पुष्पेंद्र मित्तल, गिर्राज मंगल, गोवर्धन मंगल, मोहन लाल राठोर, ब्रजेश शास्त्री, कृष्ण अवतार गोयल, देवकीनंदन गौतम, महेश मेहरा टोली के कार्यकर्ता उपस्थित रहे और निधि संग्रह प्रारम्भ किया।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.