पेयजल के लिए भटकते शिवाड़ के लोग – शिवाड़

पेयजल के लिए भटकते शिवाड़ के लोग – शिवाड़

पेयजल के लिए भटकते शिवाड़ के लोग
शिवाड़ 3 जुलाई। कस्बे के लोगों इस भीषण गर्मी में भी पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में वर्षा की कमी तथा इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी के कारण क्षेत्र के कुऐ, बावड़ी, तालाब सब सूख गये हैं। कई क्षेत्रों में पेयजल के लिए लगाये गये हेण्डपम्प भी खराब हैं। कस्बे में पेजयल की सप्लाई के लिए टंकी बनाई हुई है। जिसको भरने के लिए ट्यूबवेल भी हैं। लेकिन कुछ मीटर पाईप लाईन खराब होने के कारण टंकी नहीं भर पाने से पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
आग उगलते सूरज की गर्मी में लोगों को पेयजल के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पेयजल की भारी समस्या को देखते हुऐ जनप्रतिनिधियों एंव जिला प्रशासन को कई बार शिकायत करने के बाद भी आज तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। चाहे जन प्रतिनिधि हों या अधिकारी सभी एक दो दिन में व्यवस्था सही होने की बात कह कर टाल देते हैं। लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।

G News Portal G News Portal
74 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.