कोविड-19 वैक्सीनेशन में दिखा लोगों को उत्साह,

कोविड-19 वैक्सीनेशन में दिखा लोगों को उत्साह,

कोविड-19 वैक्सीनेशन में दिखा लोगों को उत्साह, शुक्रवार को जिले में पचास सैंशन साइट्स पर हुआ टीेकाकरण, शनिवार को भी इन्ही साइट्स पर होगी टीकाकरण
सवाई माधोपुर, 5 मार्च। कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे वैक्सीनेशन में 60 वर्ष से अधिक आयु के तथा 45 से 59 वर्ष तक के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को टीका लगाया जा रहा है। जिले में टीकाकरण के लिए लोगों में उत्साह है। लोग अपनी बारी आने पर टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचकर टीके लगवा रहे है। शुक्रवार को जिले में जिला अस्पताल, सवाईमाधोपुर, बजरिया शहरी पीएचसी, शहर डिस्पेंसरी समा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/पीएचसी बामनवास, बरनाला, बाटोदा, लिवाली, पिपलाई, बौंली, मलारना डूंगर, मित्रपुरा, भाडोती, खिरनी, मलारना चौड़ पीपलदा, उप जिला अस्पताल गंगापुर, खंडीप, पीलोदा, वजीरपुर, अमरगढ़ चौकी, सेवा, तलावड़ा, उदेई खुर्द, बहरावंडा खुर्द, खंडार, बालेर, फलोदी, बहरावंडा कलां, भगवतगढ़, चौथ का बरवाडा, कुंडेरा, शिवाड़, कुस्तला, सूरवाल, हीगोटिया शहरी पीएचसी, उदेई मोड़ गंगापुर, गुर्जर बड़ौदा, जाहिरा, मीना कोलेता, सुकार, मलारना स्टेशन, शेषा, बामन बड़ौदा, लहसोड़ा, रवांजना चौड, ईसरदा, श्यामपुरा सेलू एवं निजी अस्पताल आचार्य मेमोरियल सवाई माधोपुर व सीपी हॉस्पिटल गंगापुर में टीके लगाए गए।
फं्रट लाइन वर्कर्स, पंचायत राज, कृषि, प्रारंभिक शिक्षा, राजस्व, स्थानीय निकाय के लाभार्थियों के टीके की दूसरी डोज भी लगाई जा रही है। नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बजरियां पहुंचकर टीके की दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। लोग किसी प्रकार की भ्रामक सूचना में नहीं आए। अपनी बारी आने पर कोविड-19 का टीका लगवाने के लिए टीकाकरण केन्द्र पर पहुंचकर टीका लगवाए। सीएमएचओ ने बताया कि शनिवार को भी शुक्रवार की तरह ही पूर्व निर्धारित पचास सैशन साइट्स पर टीकाकरण किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
16 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.