उपखंड मुख्यालय पर जाम लगने से लोग परेशान-खंडार

उपखंड मुख्यालय पर जाम लगने से लोग परेशान-खंडार

उपखंड मुख्यालय पर जाम लगने से लोग परेशान
खंडार  उपखंड मुख्यालय पर मुख्य बाजार एवं मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण एवं बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों ने बताया कि उपखण्ड मुख्यालय पर मुख्य मार्गो पर खड़े वाहनों के कारण बार-बार जाम लग जाता है। कई बार सरकारी इमरजेंसी वाहन भी जाम में फंस जाते हैं जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने कई बार जाम संबंधी परेशानी को लेकर स्थानी प्रशासन को अवगत भी करवाया लेकिन प्रशासन द्वारा आजतक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। लाखों रुपए की लागत से वाहन पार्किंग का निर्माण हुए करीब 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी स्थानीय प्रशासन की अव्यवस्थाओं के कारण वाहन पार्किंग का लाभ भी ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ग्रामीणों को मुख्य मार्गो पर लगने वाले जाम की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.