लोगों ने किया सभापति का स्वागत
महेन्द्र शर्मा
वजीरपुर,कस्बे में गंगापुर सिटी के नवनिर्वाचित सभापति शिवरतन गुप्ता उर्फ गुट्टा,उपसभापति वीरेन्द्र कुमार उर्फ वीरू पुजारी एवं पार्षदों के साथ पूर्व विधायक मान सिंह गूर्जर का बाजार के लोगों द्वारा शनिवार को जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत समारोह कार्यक्रम में गंगापुरसिटी पूर्व विधायक मानसिंह गूर्जर ने वर्तमान विधायक की कार्य प्रणाली का विरोध करतक हुए कहा कि किसानों की बिजली के बिल में प्रति माह 830 रूपये की मिलने वाली छूट को मुख्य मंत्री अशोक गहलोत ने बंद कर दिया। इस ओर गंगापुरसिटी के विधायक को किसानों की बिजली के बिलों में मिलने वाली छूट को बंद क्यो कर दिया। इस ओर ध्यान नही देने से किसानों का हित नजर नही आता। इधर सभापति शिवरतन गुप्ता ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता आपसी मतभेद भुलाकर पार्टी संगठन के लिए काम करे। सुशील कुमार दीक्षित ने भी अपने पार्टी को मजबूत बनाने की बात रखी। कार्यक्रम का मंच संचालन सुनील गर्ग ने किया। इससे पूर्व बाजार में सभी का माला एवं साफों से जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत वजीरपुर सरपंच मुकेश बैरवा,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सोनी, मंडल मंत्री ओमप्रकाश गोयल, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सत्यनारायण त्रिवेदी, रमेश चंद शर्मा, अशोक शर्मा, हरिओम पटेल, जलसिंह पटेल, मुरारी पटेल, रामाधार जाट, महेन्द्र लोढ़ी ब्राह्मण समाज पूर्व अध्यक्ष गंगापुर सिटी ,लोकेश गुप्ता, कमलेश जांगिड़ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देखें वीडियो
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.