समस्याएं लेकर गए लोगों को नहीं मिला ग्राम पंचायत में कोई जिम्मेदार, बाद में पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी-मलारना चौड़

समस्याएं लेकर गए लोगों को नहीं मिला ग्राम पंचायत में कोई जिम्मेदार, बाद में पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी-मलारना चौड़

समस्याएं लेकर गए लोगों को नहीं मिला ग्राम पंचायत में कोई जिम्मेदार, बाद में पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी

मलारना चौड़

उपखंड मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत मलारना चौड़ में सोमवार को कस्बे के कुछ लोग सार्वजनिक एवं निजी समस्याओं को लेकर पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार पदाधिकारी नहीं मिलने से वे सब वही बैठ गए और जिम्मेदार पदाधिकारियों के आने का इंतजार करने लगे। उनसे पूछने पर शेर सिंह मीणा ने बताया कि हम अपनी विभिन्न समस्याओं को बताने के लिए ग्राम पंचायत आए थे परंतु यहां न तो ग्राम पंचायत सरपंच और न ही ग्राम विकास अधिकारी मौजूद है ऐसी स्थिति में समस्याएं किसको बताई जाए। उन्होंने बताया कि गांव में सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है कई मोहल्लों में पानी की समस्या है साथ ही उन्होंने बताया कि ग्राम विकास अधिकारी यदा-कदा ही ग्राम पंचायत आते हैं । ग्राम पंचायत की मासिक बैठक का कोई समय निर्धारित नहीं है पूछने पर दूसरी जगह का चार्ज होने का भी हवाला ग्राम विकास अधिकारी देते रहते हैं। सभी लोगों ने ग्राम सफाई पेयजल व्यवस्था सड़क निर्माण आगामी बरसात को देखते हुए नालों की सफाई आदि कार्य करवाने की मांग की।
करीब 1 घंटा बाद ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी ने उक्त समस्याओं को लेकर बात करने पर बताया कि मेरे पास 2 ग्राम पंचायतों का चार्ज है मुख्य ग्राम पंचायत में माह की 5 और 21 को मीटिंग करता हूं इनके अगले दिन दूसरी जगह कोरम की बैठक ली जाती है।

G News Portal G News Portal
23 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.