अनुज्ञा आदेश हुआ जारी, प्रमाण पत्र मिलने से हो सकेंगे अटके काम

अनुज्ञा आदेश हुआ जारी, प्रमाण पत्र मिलने से हो सकेंगे अटके काम

अनुज्ञा आदेश हुआ जारी, प्रमाण पत्र मिलने से हो सकेंगे अटके काम
सवाई माधोपुर, 15 नवंबर। गंडावर निवासी बजरंगी ने अपने पति रमको के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शिविर में आवेदन किया। शिविर प्रभारी ने इसके लिए अनुज्ञा प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रक्रियाएं पूरी करवाकर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाया।
रमको के परिजनों ने बताया कि मृत्यु प्रमाण पत्र के अभाव में परिवार वालो को सम्पत्ति के उत्तराधिकार पेंशन बीमा आदि के मामलों को निपटाने और भूमि के नामान्तरण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। पंचायत समिति परिसर खण्डार में प्रशासन गांवो के संग अभियान शिविर में आवेदन पर कार्रवाई करते हुए विकास अधिकारी को अनुज्ञा आदेश जारी करने का निर्देश दिया। विकास अधिकारी द्वारा आवेदन की जांच के पश्चात् अनुज्ञा आदेश जारी किया गया और ग्राम विकास अधिकारी गण्डावर को अनुज्ञा आदेश के आधार पर मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने से अब रमको के पुत्र को सम्पत्ति के उत्तराधिकार पेंशन बीमा और भूमि के नामान्तरण जैसे मामलों को निपटारे में समस्या का सामना नहीं करना पडेगा।

G News Portal G News Portal
30 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.