चुनाव ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों को मिलेगी डाक मतपत्र सुविधा

चुनाव ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों को मिलेगी डाक मतपत्र सुविधा

चुनाव ड्यूटी में नियुक्त कार्मिकों को मिलेगी डाक मतपत्र सुविधा
सवाई माधोपुर, 18 अगस्त। सवाई माधोपुर जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के जिला परिषद सदस्य एवं पंचायत समिति सदस्यों के आम चुनाव 2021 के तहत मतदान दलों में नियुक्त मतदान अधिकारी एवं सहायक मतदान अधिकारी-प्रथम को प्रथम प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मतदान अधिकारी-द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ को अन्तिम प्रशिक्षण में ही बुलाया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने बताय कि चुनाव ड्यूटी मंे नियुक्त कार्मिक जो चुनाव ड्यूटी के कारण अपने मतदान केन्द्र पर अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकते है, उनको फार्म नम्बर 1 भरकर डाक मतपत्र प्रकोष्ठ (कृषि परिसर सभागार, कलेक्ट्रेट के पीछे, सवाई माधोपुर) में 21 अगस्त तक आवश्यक रूप से भिजवाया जाना है, ताकि उन्हें डाक मतपत्र समय पर उपलब्ध करवा कर मतदान करवाया जा सके।

G News Portal G News Portal
19 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.