टीकाकरण से वंचित कार्मिकों को

टीकाकरण से वंचित कार्मिकों को

टीकाकरण से वंचित कार्मिकों को
कोविड-19 वैक्सीनेशन का अंतिम अवसर कल
सवाई माधोपुर 18 फरवरी। जिले में कोविड-19 के लिए फ्रंट लाइन वर्कर्स, हैल्थवर्कर्स एवं अन्य को टीकाकरण किया जा रहा है। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किषन ने बताया कि चिन्हित लोगों ने अभी तक वैक्सीनेषन नहीं करवाया है, उन्हें अंतिम अवसर देते हुए 19 फरवरी को जिला चिकित्सालय सवाई माधोपुर एवं उप जिला चिकित्सालय गंगापुर में वैक्सीनेषन किया जाएगा।
कलेक्टर ने इस संबंध में सीएमएचओ को निर्देष दिए किए टीकाकरण के लिए चिन्हित किए गए हैल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स, पुलिस, नगर निकाय, पंचायत राज, कृषि, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, प्रारंभिक षिक्षा के षिक्षक आदि में से जो आज तक टीकाकरण से वंचित है, उनकी सूची तैयार कर संबंधित को सूचना देते हुए टीकाकरण करवाया जाए।
टीकाकरण के लिए सवाई माधोपुर एवं गंगापुर में टीकाकरण सैषन साइट बनाई गई है तथा 19 फरवरी को ऐसे लोगों के टीकाकरण किया जाएगा।

G News Portal G News Portal
22 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.