परिंडा लगाओ, पंछी बचाओ अभियान

परिंडा लगाओ, पंछी बचाओ अभियान

परिंडा लगाओ, पंछी बचाओ अभियान
सवाई माधोपुर 17 मई। कोरोना महामारी के चलते सब घरों में है। क्यू ना घर बैठे पूण्य हो जाए आओ हम सब मिलकर पक्षी बचाओ, पेड़ लगाओ अभियान की शुरुआत सोमवार को एनएसयूआई सवाई माधोपुर के जिला प्रतिनिधि लाखन मीना के नेतृत्व में की।
एनएसयूआई के जिला प्रतिनिधि लाखन मीना ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के चलते मूक पक्षियों के पानी की व्यवस्था में एक परिंडा लगाकर पुण्य प्राप्त करें। इन बेजुबान व शांति के प्रतीक इन पक्षियों को बचाने का एक छोटा सा प्रयास करें। गर्मी के मौसम में काल के ग्रास होने से बचाया जा सके। आओ हम सब अपने घरों में परिंडा बाँधे और शपथ ले की हम सब अपने घर पर भी पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था करें। लाखन ने सभी से अपने घरों में रहने का आग्रह किया।
इस मुहिम में अनिल शर्मा शिवाड़, शाहरूख खान, दीपक बैरवा, इन्द्रराज, राहुल, वीरेंद्र, बालाराम सहित दर्जनों कार्यकर्ता इस मुहिम में शामिल है।

G News Portal G News Portal
21 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.