वन क्षेत्र से एकत्रित किया प्लास्टिक कचरा

वन क्षेत्र से एकत्रित किया प्लास्टिक कचरा

वन क्षेत्र से एकत्रित किया प्लास्टिक कचरा
सवाई माधोपुर 10 मार्च। बाघ संरक्षण एवं ग्रामीण विकास समिति स.मा. के तत्वाधान में मिशन बीट प्लास्टिक रणथम्भौर अभियान के तहत रणथम्भोर परिक्षेत्र के जंगल का बालाजी वनक्षेत्र में करीब 20 किलो प्लास्टिक व पॉलिथीन इक्कठी कर साफ सफाई की तथा कचरे को नष्ट किया गया तथा लोगो को प्लास्टिक व पॉलिथीन के दुष्परिणामो की जानकारी देकर जागरूक भी किया गया।
इस वन क्षेत्र में टाइगर, पैंथर, सांभर, चीतल व नीलगाय आदि कई वन्यजीवों का हमेशा विचरण रहता है। प्लास्टिक व पॉलिथीन खाने से किसी भी समय वन्यजीवों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। संस्था पिछले 20 माह से रणथम्भोर परिक्षेत्र को प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त व पार्क को स्वच्छ व सुंदर बनाने के उद्देश्य के साथ काम कर रहे जिसके तहत हर शपथाह रणथम्भोर परिक्षेत्र व आसपास के क्षेत्र में एक स्थान तय कर वहा की साफ सफाई की जाती है तथा लोगो को प्लास्टिक व पॉलिथीन के दुष्परिणामो की जानकारी देकर जागरुक भी किया जाता है। इस अवसर पर संस्था के सदस्य राजेश सैनी, विष्णु सैनी, अरविंद कुमार बैरवा, दिलखुश सैनी, विजेंद्र माधोसिंहपूरा, रामावतार सैनी कुतलपुरा, सोनू, सुनील जोरवल हिम्मतपुरा, रूप सिंह मीना आदि ने भाग लिया।

G News Portal G News Portal
18 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.