विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की दिलाई शपथ

विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की दिलाई शपथ

विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण की दिलाई शपथ
सवाई माधोपुर,

विश्व जल दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ सूरज सिंह नेगी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप चौहान ने उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। इस मौके पर कार्मिकों एवं अधिकारियों ने जल संरक्षण, जल की बूंद बूंद का उपयोग करने, पानी को अनमोल संपदा मानते हुए इसका उपयोग करने तथा पानी को सहेजने के लिए कार्य करने की शपथ ली। इस मौके पर एसडीएम कपिल शर्मा, सीएमएचओ, पीआरओ, अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जयपुर विद्युत वितरण निगम, पीडब्ल्यूडी, जिला शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। इसी प्रकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय में भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

G News Portal G News Portal
24 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.