हत्या के तीसरे नामजद आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरप्तार-बौली

हत्या के तीसरे नामजद आरोपी को भी पुलिस ने किया गिरप्तार-बौली

उपखंड क्षेत्र के पीपलवाड़ा में 5 दिवस पूर्व हुई दुकानदार की हत्या के तीसरे नामजद आरोपी को भी पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थाने के हेड कांस्टेबल मुस्ताक खान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हत्याकांडकेतीसरेआरोपी बड़ागांव सरवर निवासी लेखराज मीणा को पुलिस ने दबिश देकर हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के लिए थाने पर लाकर गिरफ्तार कर लिया ।इससे पूर्व घटना के दूसरे दिवस से पुलिस गिरफ्त में चल रहे गुड़ला चंदन निवासी दोनों आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को पुलिस रिमांड पूरा होने पर बौंली न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए इस पर उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। तीसरा गिरफ्तार आरोपी लेखराज मीणा घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए बराबर प्रयास कर रही थी ।सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया व पूछताछ कर रही है ।गौरतलब है कि गुरुवार शाम को पीपलवाड़ा में एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में मृतक दुकानदार अनिल गुप्ता के पिता पवन गुप्ता ने थाने में 3 नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दी थी जिसमें पुलिस ने घटना के 5 दिवस में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है। इस हत्याकांड के बाद शुक्रवार को बौंली उपखंड मुख्यालय पर बाजार बंद रखकर दुकानदारों व ग्रामीणों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न संगठनों के द्वारा पुलिस पर दबाव भी बनाया जा रहा था लेकिन पुलिस घटना के बाद से ही आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए जगह जगह दबिश दे रही थी ।सोमवार को पुलिस को इसमें सफलता मिल गई ।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

G News Portal G News Portal
67 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.