कोरोना एडवाईजरी की पालना को लेकर पुलिस एंव प्रशासन की कार्यवाही
सवाई माधोपुर 20 अप्रैल 2021
सवाई माधोपुर में पुलिस एंव प्रशासन के अधिकारी जन अनुशासन पखवाड़ा गाइडलाइन की पालना कराने में जुटे हुवे है । इसी कड़ी में तहसीलदार प्रीति मीणा, पुलिस उपाधिक्षक कृष्णा सामरिया एंव मानटाउन थाना अधिकारी कुसुमलता ने जिला मुख्यालय पर आज दल बल के साथ बजरिया में मुख्य बाजार का निरीक्षण किया और जन अनुशासन पखवाड़ा एंव कोरोना गाइडलाइन की पालना का जायजा लिया । इस दौरान तहसीलदार प्रीति मीणा के नेत्रत्व में गाइडलाइन का उलंघन करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गई । इस दौरान पुलिस एंव प्रशासन की टीम ने तहसीलदार प्रीति मीणा की अगुवाई में कार्यवाही करते हुवे नियमो का उलंघन करने पर 15 दुकानों को सीज किया गया । वही करीब एक दर्जन से भी अधिक दुकानों के चालान काटकर जुर्माना वसूल किया गया । तहसीलदार प्रीति मीणा ने बताया कि जन अनुशासन पखवाड़ा एंव कोरोना गाइडलाइन की पालना को लेकर पुलिस एंव प्रशासन द्वारा लगातार आमजन से समझाइस की जा रही है वही बार बार समझाइस के बाद भी नियमो का पालन नही करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही है । आज 15 दुकानों को 72 घंटे के लिए सीज किया गया और करीब एक दर्जन दुकानों के चालान कटे कर जुर्माना वसूल किया गया । तहसीलदार प्रीति मीणा ने आमजन से गाइडलाइन लाइन की पालना करने की अपील की है ।
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.